सदर के डोरीगंज मे ठंढ़ लगने से एक अधेड़ की मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुसेपुर गाँव मे ठंढ़ लगने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार सुबह की है जब मुसेपुर गाँव निवासी दिनेश सिंह को ठंढ़ लगने से स्थिति बिगड़ने लगी तभी परिजन उन्हें दिघवारा हॉस्पिटल ले जाने लगे लेकिन रास्ते मे ही उनकी मृत्यु हो गयी। परिजनों ने बताया दो दिनों पुर्व ही उन्हें ठंढ़ लगने का एहसास हुआ था जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था और अचानक स्थिति बिगड़ी और उनकी मौत हो गयी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग