सदर प्रखण्ड के डोरीगंज प्रक्षेत्र में रविवार को भी होगा बिजली बिल जमा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
डोरीगंज (सारण)। जिले के सदर प्रखण्ड के डोरीगंज प्रक्षेप में सभी बकाए विद्युत बिल की सर्वाधिक कलेक्शन जमा कराए जाने की दिशा मे विभाग के द्वारा आज रविवार को भी क्षेत्र के विद्युत बिल जमा करने वाले सभी केन्द्र खुले रहेगे उक्त आशय की जानकारी देते हुए डोरीगंज प्रक्षेत्र की जेई अर्चना कुमारी ने बताया कि यह सुविधा विद्युत बिल बकाएदारों की सहूलियत को ध्यान मे रखते हुए किया गया है। जहाँ उपभोक्ता अपना कनेक्शन बकाए बिल का भुगतान कर विद्युत संबंध विच्छेद होने से बचा सकते है वही जेई के मुताबिक उपभोक्ताओं को यह सुविधा केवल इसी रविवार के लिए दी गई है वही शेष कार्य दिवसों मे सभी केन्द्र पूर्ववत अपना काम करते रहेगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग