महीनों से फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को सहाजितपुर पुलिस ने भेजा जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर सहाजितपुर पुलिस ने पूर्व के मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त को छापेमारी के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया।मामले के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के मेढुका गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी है।जो गत 28 अक्टूबर को दर्ज थाना कांड संख्या 119/20 का प्राथमिकी अभियुक्त है।जिसपर शराब का कारोबार करने के मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।तब से अभियुक्त फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कई दिनों से प्रयासरत थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग