मानव श्रृंखला बना किसानों ने कृषि बिल का किया विरोध
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। प्रखंड के खैरा कृष्णा चौक पटेढा, तुजारपुर आदि जगहों पर महागठबंधन कार्यकर्ताओ एवं किसानों ने मानव श्रृंखला बनाकर किसान विरोधी तीनों बिल का विरोध किया । इतनी ठंड होने के बावजूद भी महागठबंधन कार्यकर्ता एवं किसान सड़क पर उतर मानव श्रृंखला बनाए। उक्त अवसर पर समाजसेवी एवं राजद कार्यकर्ता परमानंद यादव ने कहा कि हम इस किसान विरोधी बिल का विरोध करते हैं तथा इस काला कानून को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार से मांग करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग