कृषि कानूनों के खिलाफ परसा में राजद विधायक किया पैदल मार्च
विकास कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ परसा राजद विधायक छोटेलाल राय नेतृत्व में के राजद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाल कर विरोध किया। परसा दरोगा राय चौक से मुख्य बाजार, होते हुए हॉस्पिटल रोड,चेतना परसा होकर वापस दरोगा राय चौक पहुचे व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।वही नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीनों कृषि क़ानून कारपोरेट घरानों को आबाद और किसानों को बर्बाद करने वाला है। केंद्र सरकार जवानों और किसानों को आपस में लड़ा कर अपनी गंदी राजनीति का खेल रही है। केंद्र सरकार कहती है कि हम एमएसपी को खत्म नहीं करेंगे और नए कृषि कानूनों में एमएसपी को लागू करने का कहीं ज़िक्र नहीं है। इस मौके पर अखिलेश राय,रवि प्रकाश, अर्जुन कुमार,शोभनाथ राय,समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग