बिहार संवाद यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर जय प्रकाश नारायण के गाँव पहुँचे सारण जिलाधिकारी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचन्द्र देवरे भारत पुननिर्माण अभियान के तत्वावधान में बिहार संवाद यात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर लोकनायक जय प्रकाश नारायण के गाँव सिताब दियारा के लाला टोला पहुँच कर इस यात्रा को अपनी शुभकामना दी। इस यात्रा का नेतृत्व जाने-माने पर्यावरणविद एवं रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित जलपुरूष डॉ राजेन्द्र सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि गाँधी पखवारा के दौरान बिहार संवाद यात्रा 30 जनवरी 2021 से लोकनायक की भूमि सिताब दियारा से प्रारम्भ होकर सिवान, गोपालगंज, पष्चिमी चम्पारन, पर्वी चम्पारन, षिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैषाली, पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, बोधगया होते हुए प्राचीन ज्ञान स्थली नालंदा तक जाएगी। यात्रा का समापन 12 फरवरी 2021 को होगा। बिहार संवाद यात्रा का उद्देश्य वसुधैव कुटुंबकम के स्वर्णिम उद्देश्य को केंद्र में रख कर जलवायु परिवर्तन, अहिंसा की ताकत, श्रम केंद्रित समाज निर्माण, लोक-शासन की संकल्पना, गरीबी उन्मूलन समतामूलक समाज और पर्यावरण-स्वास्थ्य पूरक मानवता का निर्माण करना है। यह यात्रा आम नगरिकों-मीडियाकर्मियों आदि से संपर्क, परस्पर विचार-विमर्श खुली चर्चा जीवन्त बहस और सार्थक संवाद स्थापित करेगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमित कुमार, बिहार संवाद यात्रा के संयोजक मनोहर मानव एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग