अमर शहीदों के पावन स्मृति में मनाया गया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। सारण जिला प्रशासन के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी के अवसर पर छपरा स्थित गाँधी चैक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अमर शहीदों की पावन समृति में आज का दिन शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, अपर समाहत्र्ता विभागीय जाँच भरत भूषण प्रसाद, नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्यय, निदेशक डीआरडीए जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, जिला र्भूअजन पदाधिकारी रजनीश कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार, सदर डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रजनीश कुमार राय सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, वरीय उप समाहत्र्ता एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं अमर शहीदों की समृति में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाँजलि अर्पित की गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग