जिला परिषद भाग-01 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी बनियापुर के कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। बनियापुर जिला परिषद भाग-01 के भावी प्रत्याशी सह समाजसेवी जमादार राय ने रविवार को सरेया पंचायत के कन्हौली संग्राम, अमाव, मुस्लिमपुर सरेया सहित कई अन्य गांवों में भ्रमण कर लोगों के बीच पहुँच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान समाजसेवी ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने का आश्वाशन दिया। समाजसेवी ने बताया कि कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थिति को देखते हुए गत वर्ष अप्रैल महीने से ही हमलोग लोगों के साथ सेवा-भाव से जुड़े है। साथ ही स्थानीय लोगों की जरूरतों को देखते हुए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिसको लेकर ग्रामीणों का पूरा-पूरा समर्थन और सम्मान मिल रहा है। जिससे समर्थक काफी उत्साहित दिख रहे है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष रजनीश यादव,श्रीकिशुन राय सहित दर्जनों समर्थक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग