राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह : किक्रेट टूर्नामेंट में सारण ने चम्पारण को हराया
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेलों के माध्यम से खेलों का आयोजन कर लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में चांद बरवा खेल मैदान पर सारण और चम्पारण की टीम के बीच किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार चंदन, मुखिया संघ अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह, उप प्रमुख साहेब हुसैन उर्फ टुनटुन,बहरौली मुखिया अजीत सिंह,भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद, मुखिया प्रत्याशी इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू, दुरगौली मुखिया प्रत्याशी रमेश सिंह,मधु सिंह, शिक्षक नेता संतोष सिंह, एक्स सर्विस मैन कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया छोटा संजय, पवन सिंह थे। अतिथियों ने सारण और चम्पारण के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टास करा कर खेल की शुरुआत करायी गयी। चम्पारण की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर के मैच में 9 विकेट गंवाकर 137 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जबाबी में पारी खेलते हुए सारण की टीम ने 11 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर 139 रन बनाकर विजेता कप पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के राजा को दिया गया। जीते हारे सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह में विशेष पुरस्कार में हैमलेट पुरस्कार में दिया गया।इस मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी कुमार चंदन ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर यातायात नियमों की जागरूकता के लिए इतना बढ़िया आयोजन किया गया, जिससे लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग