पुलिस ने चलाई सड़क सुरक्षा अभियान, हेमलेट नही पहनने वालों को फूल देकर थानाप्रभारी ने किया जागरूक
मुरारी स्वामी। राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 पर भेल्दी थाना के समीप सोमवार को पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों को अभियान चलाकर जागरूक किया गया।इस दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार ने हेमलेट नही पहने वाले बाइक चालकों को फूल देकर जागरूक किया एवं समझाया कि बिना हेलमेट पहने सड़क पर नहीं निकले, साथ ही वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात ना करें। इस दौरान सैकड़ों बाइक चालकों को पुलिस द्वारा फूल दे देकर सम्मानित किया गया। कई लोग ऐसे थे जो बाइक पर दो महिलाओं को बिठाकर भी है मिलत नाही पहने थे थाना प्रभारी विकास कुमार ने सभी बाइक चालकों को समझा रहे थे कि यदि कोई भी दुर्घटना होती है तो इससे आपको और आपके परिवार को काफी नुकसान होगा और आपका ही क्षति होगा। अपने लिए नहीं तो अपने परिवार के लिए अपनी सुरक्षा जरूर करें। इसलिए सड़क नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक निकले । मौके पर एसआई संतोष कुमार जायसवाल रूपदेव यादव ललन कुमार तृप्तनारायण सिंह प्रभुनाथ राय समेत अन्य दरोगा उपस्थित थे। बता दें कि भेल्दी थाना क्षेत्र में एनएच 722 पर इन दिनों लगातार सड़क हादसा बढ़ती जा रही है, परंतु पुलिस द्वारा चालान काटने के बाद भी लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। सड़क पर निकलने वाले 50% लोग बिना हेमलेट पहने ही निकल रहे हैं। कई लोग फोन पर बात भी कर रहे हैं तो कई ऐसे भी लोग हैं जो हेमलेटरहते हुए भी नही पहन रहे हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग