जैतपुर पंचायत से विजय भारती ने पैक्स पद पर अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (बिहार)। प्रखंड मुख्यालय पर बीसीओ अरविंद कुमार और बीएओ पंकज कुमार की उपस्थिति में चार पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन शुरू हुआ। प्रथम दिन मांझी पश्चिमी से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नागेन्द्र सिंह एवं जैतपुर पंचायत से विजय भारती ने प्रखंड मुख्यालय पर नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वहीं मौके पर उपस्थित विकास भारती ,अभिषेक सिंह आर के पांडे , चंदू कुमार ,पवन कुमार सिंह, शिवम सिंह, राहुल मेहता, अन्य लोग मौजूद रहे उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी ने दी। बता दें कि मांझी पश्चिमी, जैतपुर, मटियार व बरेजा पंचायत में पैक्स चुनाव होने हैं। जिसको लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग