पंजाब नेशनल बैंक की डेरनी शाखा में प्रबंधक की आठ माह से पद रिक्त ग्राहक परेशान
नित्यानंद प्रसाद का रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (बिहार)। डेरनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में दस माह से प्रबंधक का पद रिक्त है जिस वजह से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस शाखा से जुड़े ग्राहक को हर छह माह पर के वाई सी के लिए कहा जाता है वही बैंक में प्रिंटर खराब होने के कारण खाता अपडेट नही हो पा रहा है छोटी छोटी समस्या को लेकर भी बैंक में कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ता है खाता धारक इकबाल अहमद,संजय कुमार,अमित कुमार,ओमप्रकाश सिंह तथा रजनीश कुमार सहित दर्जनों उपभोकाओ ने बताया कि प्रबंधक की पोस्टिंग के अभाव में कई महत्वपूर्ण कार्य नही होता है और वर्त्तमान में पदस्थापित बैंक कर्मी ग्राहकों को वेवजह दौड़ाते है साथ ही व्यपारी वर्ग के कार्य सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है खाता प्रिंट,के वाई सी,आधार से लिंक के लिए भी ग्राहकों को भी बैंक में कई दिनों तक चक्कर लगाने के वावजूद काम नही हो पाता है। इस सम्बन्ध में कैशियर प्रमोद कुमार से पूछे जाने पर बताया कि सभी व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कर लिया जायेगा


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन