कहने को बिहार में है शराबवंदी: वहीं जहां बनियापुर पुलिश का पाव डाल-डाल पर तो वही शराब माफियां का पाव पात-पात पर
- दर्जर्नो शराब का खेप जप्त करने के बाद भी बनियापुर में पीकअप पर लदे 32 कार्टन में रखे 285 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (बिहार)। सहाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए पीकअप पर लदे 32 कार्टन में रखे 285 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। मामला थाना क्षेत्र के धवरी काली स्थान के समीप की बताई जाती है। पुलिस पदाधिकारी के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि इम्परियल ब्लू ब्रांड के 375 एमएल के 31 कार्टन और 180 एमएल के एक कार्टन सहित कुल 792 बोतल शराब बरामद किया गया है। रविवार की देर रात को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की शराब की बड़ी खेप थाना क्षेत्र के धवरी में लाये गए हैं। जिसे पिकअप से खाली किये जा रहे हैं। जिस सूचना की सत्यता की जानकारी लेने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। हलांकि पुलिस वाहन की को देख अंधेरे का फायदा उठाते हुए कारोबारी भगने में सफल रहे।पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की खेप लाने वाले सहित आधा दर्जन कारोबारियों को चिह्नित किया गया है। जिनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही संलिप्त कारोबारियों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। इधर बनियापुर पुलिस ने भी अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 12 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है।जबकि एक अन्य भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष रितेश मिश्र के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव से गुड्डू कुमार को 07 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि कन्हौली मनोहर से छोटे नट के बथान से 05 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।जहाँ धंधेबाज भागने में सफल रहा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग