पैक्स चुनाव के लिए दूसरे दिन दो पंचायतों में कुल पांच प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए किया नमांकन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (बिहार)। पैक्स चुनाव के लिए सोमवार को दूसरे दिन दो पंचायतों में पांच प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नमांकन कराया। इनमें सर्वाधिक नमांकन भूसाव पंचायत में हुआ.नामांकन बीते शनिवार को शुरू हुआ.मंगलवार को अंतिम दिन भी प्रत्याशि नामांकन का पर्चा भड़ेंगे.भूसाव पंचायत में दो महिला रेखा देवी और मीणा देवी तथा दो पुरुष प्रत्याशि सियाराम कुंवर और अर्जुन कुंवर ने नमांकन कराया है. वहीं कराह पंचायत में तुफैल खान ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. जानकारी हो कि कराह तथा भूसाव पंचायत में अध्यक्ष पद सहित 11 सदस्यों के लिए भी चुनाव होने हैं वहीं सुरौधा पंचायत में 4 सदस्यों का चुनाव होना है. निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राप्त नमांकन पत्रों की स्क्रूटनी आगामी 3 व 4 फरवरी को किया जाएगा. जिसके बाद नाम वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बीडीओ ने बताया कि चुनाव 15 फरवरी को होना है जिसकी सभी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है.शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्राशासन का प्रथम प्राथमिकता है. चुनाव के दिन ही मतगणना का कार्य पूर्ण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग