बोधा छपरा दलित बस्ती मे थानाध्यक्ष ने बच्चों के बीच किया कॉपी किताब का वितरण
डोरीगंज (सारण)। अवतार नगर थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गाँव के दलित बस्ती मे दो सौ गरीब बच्चों के बीच अवतार नगर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने कॉपी, किताब एवं कलम का वितरण किया ।इस अवसर पर उन्होंने दलित बस्ती के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुकता का पाठ पढ़ाया साथ ही नशा नही करने को लेकर बच्चों को जागरुक किया एवं बच्चों से अपने अभिभावकों को भी शराब नही पीने देने के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही समाज से कुरीतियों को भगाया जा सकता है । जब बच्चे शिक्षित होगे तो समाज को अंधविश्वास एवं नशा मुक्त बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सैकरों की संख्या मे बच्चे एवं अभिभावक उपस्थित थे ।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन