नगरा प्रखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरे दिन 13 अनुपस्थित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2021 की दूसरे दिन की परीक्षा प्रखंड के 2 परीक्षा केंद्रों में से नगरा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 622 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में 82 परीक्षार्थियों में से 81 उपस्थित रहे। राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में प्रथम पाली में 654 परीक्षार्थियों में से 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि द्वितीय पाली में है 98 परीक्षार्थियों में से 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उक्त बातों की जानकारी नगरा परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी मेराज आलम के द्वारा दी गई।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन