पूर्व मुखिया के निधन पर पूर्व मंत्री और राजद जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। परसा प्रखंड के शोभेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया 86 वर्षीय भोरिक राय के निधन पर मंगलवार को हो गई।पूर्व मंत्री सह जदयू नेता चंद्रिका राय, पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय, राजद जिलाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुनील राय,मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार राय, बीडीसी पुत्रवधु मंजू देवी,बीडीसी संजय राय उमेश राय,मुकेश सिंह पूर्व मुखिया मनोज राय, मुखिया राकेश राम सरपंच जगदीश राम,वार्ड कृष्णा राम पूर्व शिक्षक राजेंद्र राय,शिक्षक सोनू श्रीवास्तव जयप्रकाश प्रसाद बीरबल जी मनोरंजन सिंह श्रीकांत चौधरी आदि ने घर जा श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। बता दें कि भोरिक राय बरियारपुर गांव के रहने वाले थे तथा शोभेपुर पंचायत के 1967 से77 और 2001 से 09 तक मुखिया रह चुके थे। शिक्षाविद अंबिका राय ने कहा कि स्वर्गीय राय जनप्रिय नेता थे। हमेशा लोगों के दुख सुख में साथ रहते थे।पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने कहा कि स्वर्गीय भोरिक राय हमारे अभिभावक तुल्य थे। उन्होंने अपने कार्य में शोभेपुर पंचायत में काफी विकास किया।उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई हैं।


More Stories
बदलते स्वरूप के साथ सोनपुर मेला को नई ऊंचाई तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी: आयुक्त
ब्रेन हेमरेज से अवतार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई की मौत
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम