छपरा में दिखी भारत की बहुरंगी संस्कृति की झलक देश के दूसरें राज्यों से आए युवाओं ने किया राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा की साफ- सफाई
छपरा (सारण)। सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम सह पंचम स्थापना दिवस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों जैसे- जम्मू कश्मीर उड़ीसा सिक्किम मध्य प्रदेश झारखंड महाराष्ट्र हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश बिहार आदि से आए हुए युवाओं में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा की सफाई की तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अति देवानंद महाराज द्वारा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर देश के युवा एकजुट होकर स्वामी विवेकानंद के विचारों का अनुसरण करते हुए राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित हो जाए तो वे दिन दूर नहीं जब हम भारत को पुनः वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान देने में सक्षम हो जाएंगे और यह पहचान युवाओं की बदौलत मिलेगी ऐसे में जरूरी है कि राष्ट्र का प्रत्येक युवा अपनी संकल्प शक्ति से एक नए भारत के निर्माण में अपना योगदान दें जो कि हमारे सपनों का भारत होगा। इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के अध्यक्ष मंटू कुमार यादव ने कहा कि फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया द्वारा विगत 5 वर्षों से लगातार राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवा अपनी परंपरा अपनी संस्कृति अपनी भाषा का आदान प्रदान करते हैं तथा विविधता में एकता का परिचय देते हैं। इस अवसर पर फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के सक्रिय सदस्य प्रिंस कुमार मकेशर पंडित विवेक कुमार महावीर कुमार रूपेश निषाद रचना पर्वत, प्रियंका कुमारी शमशाद कुमार मयंक कुमार रोहित कुमार अभय कुमार विश्वजीत कुमार तिवारी अरुण द्विवेदी मनीष कुमार सिंह रितेश कुमार सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए हुए युवा जैसे वीर सिंह जम्मू कश्मीर योगेश हनुमंता चाल वादी महाराष्ट्र विकास शिवाजी नगर पुणे महाराष्ट्र यशिका यादव मध्य प्रदेश मार्शल रामा कृष्णा नगर महाराष्ट्र दिव्या मीणा मध्य प्रदेश विवेक परिहार जम्मू-कश्मीर नेहा सिंह मध्यप्रदेश बबीता कुमारी बिहार गजत कुमार उत्तर प्रदेश जगन्नाथ महंता उड़ीसा दीपिका सिंह चंदेल छपरा पंचाल जोधा भाई गुजरात बघेला हार्दिक गुजरात कुमार शिमला अनीश कुमार उत्तर प्रदेश सुमन राजेंद्र केवट महाराष्ट्र रूपेश कुमार निषाद बिहार राहत हुसैन अंसारी झारखंड सुजाता कुमारी बिहार झारखंड ट्विंकल कुमारी बिहार पायल चौहान उत्तराखंड कृष्ण बहादुर छेत्री सिक्किम आदि उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा