कवि सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम फगुनहट की सफलता को ले सहाजितपुर में कार्यक्रम की रखी गई रूप-रेखा
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर(सारण)। भोजपुरी भारती द्वारा आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम फगुनहट की सफलता के लिये गुरुवार को सहाजितपुर के धवरी में बैठक कर कार्यक्रम की रूप-रेखा जारी की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मुंगालाल शास्त्री ने की। विदित हो कि फगुनहट भोजपुरी भारती का वार्षिक कार्यक्रम है। जो इस बार अगामी 10 मार्च को जनता बाजार के ढोढ़स्थान में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में देश भर से भोजपुरी के विद्वान व कवि तथा कलाकार शिरकत कर रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि कार्यक्रम तीन सत्र में आयोजित की जाएगी। जिसमें उद्घाटन सत्र,भाव नृत्य/नाटक मंचन तथा कवि सम्मेलन किया जाएगा। बैठक में वीरेन्द्र कुमार मिश्र अभय’ कुमार कौशल, डाॅ० रविन्द्र त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक भोजपुरिया, सुनेश्वर प्रसाद निर्भय, मोहरम अली, धर्मेन्द्र राय, रामराज कुशवाहा, राम अवध राम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग