आगलगी में नौ घर जले
मांझी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव में सरयु नदी के बांध के समीप भीषण आगलगी की घटना में नौ झोपड़ियां जल कर पूरी तरह से राख हो गई। वहीं एक पक्का मकान भी जल कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थी कि ऊपर से गुजरे बिजली के तार गर्मी से पिघल कर गिर पड़े। इस घटना में दो मवेशी भी झुलस गए। जिनमे से एक की मौत हो जाने की बात बताई जाती है। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड के मिनी वाहन की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम ज्यादातर लोग खेत में गेंहूँ की कटनी आदि करने गए थे। तभी अचानक एक झोपड़ी में पहले आग लगी। देखते हीं देखते आग ने रौद्र रूप धारण करते सभी झोपड़ियों से समेत पक्के मकान को अपने चपेट में ले लिया। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस बीच लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। कुछ देर बाद ही थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा दल-बल के साथ पहुंच गए। उसके बाद ग्रामीणों व मिनी फायर ब्रिगेड के तीन वाहनों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। तब तक सभी झोपड़ियां अंदर रखे सामान के साथ जल कर बर्बाद हो चुकी थी। पीड़ित लोगों ने बताया कि इस घटना में अम्बिका साह की भैंस झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गई जबकि एक पाड़ी की झुलसने से मौत हो गई। तीन साईकिल, अनाज समेत लाखों रूपये मूल्य की सम्पति को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर लोग निर्धन काफी परिवार के हैं। समाचार प्रेषण तक लोगों में हाहाकार मचा था। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी