मशरक में जन्मदिन की पार्टी में आएं व्यक्ति की ग्लैमर मोटरसाइकिल चोरी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पूरब टोला गांव में तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आए व्यक्ति की ग्लैमर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।मामले में सुमित कुमार पिता-संजय कुमार सिंह गांव-डुमरी छपिया थाना-तरैया गांव निवासी ने मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि चोरी गई ग्लैमर मोटरसाइकिल बीआर 04एई-6839 हैं। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग