राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

इंटर परीक्षा के चौथे दिन परीक्षार्थियों की संख्या रही अधिक

इंटर परीक्षा के चौथे दिन परीक्षार्थियों की संख्या रही अधिक

  • अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या हुई 1700 के पार, कदाचार के आरोप में 5 हुए निष्कासित

छपरा : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षा के चौथे दिन जिले में परीक्षार्थियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही। बताते चलें कि गुरुवार के परीक्षा में साइंस एवं कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए प्रथम पाली में अनिवार्य अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई चुकी दोनों संकाय के परीक्षा के लिए एक ही पेपर और एक ही पाली थी। इसलिए प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रही तो वहीं द्वितीय पाली में कला संकाय के लिए इतिहास विषय का पेपर हुआ। कला संकाय के विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति ज्यादा रुचि रहती है इसलिए द्वितीय पाली में भी परीक्षार्थियों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही।

छपरा सदर अनुमंडल में 38318 परीक्षार्थी प्रथम पाली में थे जिसमें 37180 उपस्थित हुए तथा 1138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । सदर अनुमंडल से नकल के आरोप में प्रथम पाली में 2 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया।वहीं सोनपुर अनुमंडल में प्रथम पाली में 4883 परीक्षार्थियों में 4789 परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 94 अनुपस्थित रहे । मढ़ौरा अनुमंडल में 4189 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 4155 उपस्थित रहे तथा 34 अनुपस्थित रहे । इस तरीके से प्रथम पाली में जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 47390 थी जिसमें 46124 उपस्थित हुए तथा 1266 अनुपस्थित रहे। 2 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया।

वहीं द्वितीय पाली के परीक्षा में सदर अनुमंडल में 15590 परीक्षार्थियों में से 15124 उपस्थित रहे तथा 376 अनुपस्थित रहे । वही 2 परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। सोनपुर अनुमंडल में 2067 परीक्षार्थियों में 2023 उपस्थित तथा 45 अनुपस्थित रहे । यहाँ पर नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया एवं मढ़ौरा अनुमंडल में 3128 परीक्षार्थियों में से 3075 उपस्थित तथा 43 अनुपस्थित रहे। इस तरीके से जिले में तीनों अनुमंडल में द्वितीय पाली में 20775 परीक्षार्थियों में से 20312 उपस्थित रहे 463 अनुपस्थित हुए तथा द्वितीय पाली में 3 परीक्षार्थी का निष्कासन हुआ।