हर घर नल का जल योजना के प्रति नचाप गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एकमा (सारण)। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सारण के तत्वावधान में हर घर नल का जल योजना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम नचाप गांव में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की बैठक नचाप गांव में वार्ड सदस्य मनवर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला योजना समन्वयक धनंजय पांडेय व रजनीश कुमार के द्वारा जल का सदुपयोग के बारे में बताया गया। जल की शुद्धता एवं नल जल के रख-रखाव के संबंध में विशेष जानकारी दी गई। श्री पांंडेय द्वारा ग्रामीणों को नल के जल की बर्बादी रोकने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है कि जल संचय के प्रति भी अपनी सजगता का परिचय दे। बैठक में वार्ड सदस्य मनवर हुसैन, नरेंद्र कुमार सिंह, मनोज सिंह, मरछिया देवी, विद्यासागर महतो, किरण सिंह, वकील दास, पूनम देवी, गजेंद्र सिंह आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग