राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में छात्रों का शुरू हुआ नामांकन, 20 फरवरी तक प्राप्त किया जाएगा आवेदन

नगरा (सारण)। जिले के अनुसूचित जाति-जन जाति समुदाय के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मुहैया कराने को लेकर राजकिय अंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित है। जिसमें बच्चों को नि:शुल्क आवासीय सुविधा के साथ बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गई है। इस विद्यालय में कोरोना अनलॉक के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। जिला कल्याण कार्यालय द्वारा नामांकन की तिथि की घोषणा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वर्ग प्रथम एवं वर्ग छठा में बच्चों का नामांकन किया जाएगा। इसके लिए जिला कल्याण कार्यालय में आगामी 10 फरवरी से 20 फरवरी तक आवेदन प्राप्त किया जाएगा। जिले के मढ़ौरा प्रखंड के रामचक बरदहियां स्थित राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने वाले छात्रों को विहित प्रपत्र में आवश्यक कागजातों के साथ आवेदन प्राप्त किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी कौशल किशोर पासवान ने बताया कि राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय एवं राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या +2 आवासीय विद्यालय में भी नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नामांकन के लिए विहित प्रपत्र में आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पंचम वर्ग में पढ़ने का प्रमाण पत्र या टीसी लिया जाएगा। डीडब्लूओ ने बताया कि वर्ग छह में नामांकन कराने वाले छात्रों की उम्र सीमा एक अप्रैल 2021 तक 10 से 13 वर्ष के बीच होना चाहिए तथा वर्ग पहला में नामांकन कराने वाले छात्रों का भी संबंधित कागजात के जन्म प्रमाण पत्र भी लिया जाएगा और प्रथम वर्ग में नामांकन कराने वाले छात्र का उम्र पांच से सात वर्ष तक होना अनिवार्य है। विद्यालय में नामांकित बच्चों के लिए किताब-कॉपी, रहने की सुविधा, वस्त्र, पोषाक जूता आदि मुहैया कराया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग