कुर्की के इस्तेहार चिपकाने गई पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी को पकड़ा
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना में न्यायालय के आदेश पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत बलिष्ठ राय ओम प्रकाश राय जय प्रकाश राय के घर पर इस्तेहार चिपका कर वापस आ रही पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमृतेश कुमार ने बताया कि उसी गाँव के श्याम बाबू राय अपने घर के पास शराब बेच रहे थे।सूचना मिलने पर पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


More Stories
“ज्ञान भारतम मिशन” के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन