नवनिर्मित सड़क निर्माण कार्य का विधायक ने किया उद्धघाटन
- बोले विधायक विकास ही मेरा मुख्य एजेंडा
- आमजन को जर्जर और ख़राब सड़क से निजात दिलाना ही मेरी प्राथमिकता
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में आजाद चंद्रशेखर विद्यालय आशुतोष शर्मा के घर होते हुए संतोष पांडेय के घर के पीछे तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क एवं ढक्कन सहित नाला निर्माण कार्य का विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूँ। खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है। विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ। जिसका एक उदहारण आपके सामने है।उन्होंने बताया कि यहाँ सड़क ख़राब होने से आसपास के लोगो को काफी कठिनाई होती थी, लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई। केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है। उन्होंने बताया की ये सड़क बनने से कई मुख्य सड़क का वैकल्पिक मार्ग भी हो गया। ज्ञात हो कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। इस दौरान राजेश फैशन, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उदय पाठक, नागेंद्र राय समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग