नदी पर बांध और बाढ़ से टूटे सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के ग्रामीणों ने शुक्रवार को नदी पर बांध और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टायर जलाकर आगजनी करतें हुए सरकार विरोधी नारे भी लगाए। मौके पर धरना-प्रदर्शन में दिनेश कुमार सिंह, अनिल सिंह,पहलाद सिंह, तारकेश्वर सिंह,विजय सिंह,हसीन मियां, गणेश महंतों,हीरा राम,दारोगा महंतों, चंदन सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष बरसात के समय घोघाड़ी नदी का पानी गांव में प्रवेश कर जाता है वही बाढ़ के समय तों कवलपुरा गांव में डा नागेश्वर सिंह के पोखड़ा के पास लगभग-लगभग 100 मीटर की दूरी में बांध नही होने से दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है जिससे खेतों में लगी फसल के साथ साथ घरों में भी पानी घुस जाता है जिससे गांव वालों की जीवन नारकीय हो जाता है। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से दर्जनों बार शिकायत की गई पर कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है।वही बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की भी मरम्मत नही हुई। बुरी तरह से टूटी सड़क का मरम्मत स्थानीय मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने अपने निजी फंड से किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग