मशरक में शराब के नशें में युवक गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में थाना पुलिस जमादार विवेकानंद त्रिपाठी ने शराब के नशें में हल्ला गुल्ला मचा रहें युवक को गिरफ्तार कर लिया।मामले में जमादार विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि वे थाना में दर्ज सनहा के जांच-पड़ताल के लिए शेखपुरा गांव में गये थे कि रास्ते में एक युवक शराब के नशें में हो हल्ला मचा कर गाली गलौज कर रहा था उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया और ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच की गई तों शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले में देवेन्द्र महतो पिता राजेन्द्र महतो गांव शेखपुरा निवासी पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच करके मंडल कारा छपरा भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग