मोटरसाइकिल सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शुक्रवार की शाम दो युवकों को मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां घायल की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द गांव निवासी जय भगवान सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और विरेन्द्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार सिंह के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहें थें कि एकाएक गली से मोटरसाइकिल निकल कर टक्कर मार दी जिसमें दोनों घायल हो गए परिजनों द्वारा निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ पवन कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार कर सर और चेहरे पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग