मशरक पीएचसी का क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवा सुदृढ रखने का दिया आदेश
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में शुक्रवार को जिला से पहुंची क्षेत्रीय अपर निदेशक रत्ना शरण के निरीक्षण को पहुंचते ही स्वास्थय कर्मियों समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण को पहुंची क्षेत्रीय अपर निदेशक रत्ना शरण ने सभी की उपस्थिति पंजी देखी और पूरे पीएचसी परिसर का घूम घूम कर मुआयना किया। मौके पर उन्होंने प्रभारी कक्ष में बैठक कर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों और आम लोगों से पीएचसी के सेवा के बारे में जानकारी ली। कोविड वैक्सीन टीकाकरण अभियान की गहनता से जांच किया और उसमें और तेजी लाने का निर्देश दिया उन्होंने बताया कि जितने लोगों का नाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दर्ज हैं उन्हें फोन करके टीकाकरण से आच्छादित किया जाए। क्यूंकि दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत जल्द ही की जाएंगी।वही टीकाकरण में पूरी तरह सावधानी और कोरोना गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण किया जाए इसका भी ध्यान दें। आशा कार्यकर्ता द्वारा अपने किए कार्य के भुगतान नही होने की शिकायतों पर उन्होंने पीएचसी प्रभारी समेत एकाउंटेंट को आदेश दिया कि अगली बार ऐसी स्थिति नही आए।आशा कार्यकर्ता पीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने उपलब्ध चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी को बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को आम जन तक पहुंचाने में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। पीएचसी में सभी उपलब्ध सुविधाएं आम आदमी के लिए हैं आप सभी इलाज के लिए आए मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं को जरूर दें। रोगी कल्याण समिति सदस्य राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टीवी हारेगा के बारे में शिकायत दर्ज कराई कि टीवी रोगी की जांच के लिए पीएचसी में टेक्निशियन ही नहीं है जिस पर उन्होंने अविलंब टेक्निशियन भेजने की बात बताई। वही सूर्या क्लिनिक द्वारा पीएचसी में महिला बन्धायाकरण में बेड कंबल नही मिलने पर उन्होंने बताया कि सूर्या क्लिनिक सिर्फ आपरेशन करेंगी पीएचसी में सारी सुविधाएं प्रभारी चिकित्सक द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने पीएचसी में महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग की जिस पर उन्होंने जिले में बात कर चिकित्सक उपलब्ध कराने की बात बताई। थाना पुलिस जमादार ने पहुंच चिकित्सकों द्वारा समय पर जख्म प्रतिवेदन नही देने की शिकायत की जिस पर उन्होंने चिकित्सकों को समय से जख्म प्रतिवेदन देने की बात बताई। उन्होंने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी बातों पर आप सभी ध्यान दें। मौके पर चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप, डॉ एस के विद्यार्थी,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश, एकाउंटेंट जगनारायण, फार्मासिस्ट अरबिंद कुमार, बीसीएम लव कुश कुमार समेत सभी स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग