खैरा पुलिस ने शराब के धंधेबाज को भेजा गया जेल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव के पास खैरा थाना पुलिस गश्ती दल द्वारा शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया। तब तक बाइक सवार भागना शुरू किया तो उसे खादेर कर पकड़ा गया। जांच करने पर उसके गाड़ी से 40 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। धंधेबाज का अपाची बाइक एवं शराब को खैरा थाना पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया तथा जेल भेज दिया गया। उक्त व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा गाँव निवासी चंदन कुमार बताया जाता है। गश्ती दल में एएसआई आफताब आलम, हवलदार महबूब खान। राजेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल थे। उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग