कुलपति के औचक निरीक्षण में गायब मिले 12 कर्मी , किया गया शोकॉज
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारुक़ अली के द्वारा शुक्रवार के को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण कर दिया गया औरक निरीक्षण के लिए करीब 10 : 40 बजे कुलपति कार्यालयों में प्रवेश किए। निरीक्षण के दौरान करीब एक दर्जन कर्मचारी अपने टेबल से गायब मिले। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने पाया कि महाविद्यालय निरीक्षक साइंस और कुलानुशासक का कार्यालय पूर्ण रूप से बंद था । इन कार्यालयों को बंद पाते ही कुलपति ने कहा कि वैसे शिक्षक जो अध्यापन का भी कार्य करते हैं और विश्वविद्यालय में पदाधिकारी भी हैं वे अपने विभाग देखकर आएंगे। लेकिन कर्मचारियों को तो समय से आ ही जाना चाहिए । सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से शो कॉज करने के लिए कुलपति ने प्रभारी कुलसचिव डॉ आरपी श्रीवास्तव को आदेश निर्गत किया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग