अज्ञात चोरों ने उड़ाई बाइक, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। नगरा ओपी थाना क्षेत्र से दो दिन में दो बाइक की चोरी कर आराम से चोर फरार हो गए।मामला है छपरा मसरख मुख्य पथ स्थित घर के सामने से कादीपुर निवासी संजय कुमार वर्मा तथा नरहपुर गांव निवासी गौतम ठाकुर की बाइक कादीपुर घर के सामने से अज्ञात चोरों ने चोरी कर आसानी से फरार हो गए।उक्त दोनों बाइक मालिक नगरा ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।दिए हुए आवेदन में संजय कुमार वर्मा ने कि मैं अपनी दुकान से घर पर खाना खाने के लिए गया था और अपनी दरवाजे पर बाइक खड़ी कर खाना खाने चला गया वापस आया तो बाइक नही थी काफी खोजबीन की लेकिन बाइक नही मिली।वहीं दूसरा बाइक मालिक गौतम ठाकुर ने कहा है कि अपनी किराये के मकान के कादीपुर में घर के सामने बाइक खड़ी की थी अज्ञात चोरों ने उसे चोरी कर फरार हो गए।वहीं इस सबंध में ओपीध्यक्ष पीएल यादव ने बताया कि दोनों आवेदन प्राप्त हुई है प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग