नगरा प्रखंड इंटरमीडिएट की परीक्षा में पाँचवे दिन 14 अनुपस्थित, एक निष्कासित
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट 2021 की दूसरे दिन की परीक्षा प्रखंड के 2 परीक्षा केंद्रों में से नगरा में बीवीराम उच्च विद्यालय पर प्रथम पाली में 404 परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना था जिसमें 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में 412 परीक्षार्थियों में से 3 अनुपस्थित रहे। राणा प्रताप उच्च सह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में प्रथम पाली में 160 परीक्षार्थियों में से 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इस परीक्षा केंद्र पर कदाचार के आरोप में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। जबकि द्वितीय पाली में 94 परीक्षार्थियों में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। उक्त बातों की जानकारी नगरा परीक्षा केंद्र के दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्रा एवं राणा प्रताप उच्च विद्यालय रामपुर कला के दंडाधिकारी मेराज आलम के द्वारा दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग