जल्द ही आयोजित होगी प्री पीएचडी टेस्ट परीक्षा
- जेपीयू में बनेगा रूसा के फंड से स्मार्ट क्लास
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा यथाशीघ्र प्री पीएचडी एडमिशन टेस्ट की परीक्षा ली जाएगी। शुक्रवार के दिन जेपीयू के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय में सभी संकाय अध्यक्षों की उपस्थिति में एक बैठक की गई। इस बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि प्री पीएचडी ऐडमिशन टेस्ट शीघ्र आयोजित किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्री पीएचडी ऐडमिशन टेस्ट की प्रक्रिया के लिए मानदंड यूजीसी के रेगुलेशन 2016 के अनुसार होगा। इस बैठक में यूजीसी टेस्ट के अलावे सिवान के जेड ए इस्लामिया कॉलेज के शिक्षकों के प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की सूची देने पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं कुलपति ने यह भी बताया कि एक महीना के अंदर स्मार्ट क्लास बनाए जाएंगे । यह स्मार्ट क्लास सभी संकायों के अलग-अलग बनेंगे तथा इस स्मार्ट क्लास के लिए रुपए की व्यवस्था रूसा के फंड से होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग