6 फरवरी से 12 फरवरी तक भरे जाएंगे स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। लंबे इंतजार के बाद जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक प्रतिष्ठा एवं सामान्य सत्र 2019 — 22 के छात्रों के लिए उनके पार्ट वन के फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई। जिससे छात्रों में खुशी की लहर है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि की घोषणा करते हुए जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि स्नातक सत्र 2019 – 22 के पार्ट वन की परीक्षा प्रतिष्ठा , सामान्य एवं व्यवसायिक विषयों के लिए परीक्षा फॉर्म महाविद्यालयों में 6 फरवरी से 12 फरवरी तक जमा लिए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा शुल्क के रूप में प्रतिष्ठा विषय हेतु ₹420 एवं सामान्य कोर्स हेतु ₹395 का शुल्क निर्धारित किया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्णता के अंकपत्र , प्रवेश पत्र तथा विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातक के लिए पंजीकृत छात्रों का पंजीयन पत्र आदि कागजातों के साथ छात्र अपना फॉर्म भर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा प्रपत्र को जेपीयू के वेबसाइट पर ऑनलाइन भर कर उसकी प्रिंट कॉपी के साथ संबंधित कागजातों को संलग्न कर महाविद्यालय में सत्यापित करा कर जमा करना होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग