जेपीयू ने जारी किया स्नातक पार्ट 2 का रिजल्ट
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के द्वारा शुक्रवार के दिन स्नातक द्वितीय खंड सत्र 2017 – 20 के परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार के दिन हुई परीक्षा मंडल की बैठक में रिजल्ट का प्रकाशन किया गया। परीक्षा मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉक्टर फारूक अली के साथ प्रति कुलपति डॉ लक्ष्मी नारायण सिंह सहित सभी संकाय के डीन उपस्थित थे। इन सभी की उपस्थिति में जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक द्वितीय खंड में 255 22 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया था। जिसमें 11139 छात्र पास हुए हैं जबकि खेल एब्सेंट एवं एक्सपेल्ड छात्रों की संख्या 8613 रही है । प्रमोटेड छात्र 5765 है। इस प्रकार इस परीक्षा में 43. 64% पास हुए हैं जबकि फेल एब्सेंट और एक्सपेल्ड छात्रों की संख्या 33.76 एवं प्रमोटेड छात्रों की संख्या 22 . 56 प्रतिशत रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग