इंटर परीक्षा के पाँचवे दिन प्रथम पाली में जीवविज्ञान तो दूसरे में हुई हिंदी की परीक्षा
- कदाचार के आरोप में 8 हुए निष्कासित
संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षा के पाँचवे दिन जिले में प्रथम पाली में विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए जीवविज्ञान की तो दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए हिंदी की परीक्षा हुई। छपरा सदर अनुमंडल में 22293 परीक्षार्थी प्रथम पाली में थे जिसमें 21982 उपस्थित हुए तथा 311 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । सदर अनुमंडल से नकल के आरोप में प्रथम पाली में 7 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया।वहीं सोनपुर अनुमंडल में प्रथम पाली में 3294 परीक्षार्थियों में 3233 परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 62 अनुपस्थित रहे । मढ़ौरा अनुमंडल में 3812 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 3785 उपस्थित रहे तथा 27 अनुपस्थित रहे । इस तरीके से प्रथम पाली में जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 29399 थी जिसमें 28999 उपस्थित हुए तथा 409 अनुपस्थित रहे । 7 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षा में सदर अनुमंडल में 18422 परीक्षार्थियों में से 17948 उपस्थित रहे तथा 473 अनुपस्थित रहे । वही एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में निष्कासित किया गया। सोनपुर अनुमंडल में 2519 परीक्षार्थियों में 2458 उपस्थित तथा 61 अनुपस्थित रहे एवं मढ़ौरा अनुमंडल में 3987 परीक्षार्थियों में से 3928 उपस्थित तथा 59 अनुपस्थित रहे। इस तरीके से जिले में तीनों अनुमंडल में द्वितीय पाली में 24927 परीक्षार्थियों में से 24334 उपस्थित रहे 593 अनुपस्थित हुए तथा द्वितीय पाली में एक परीक्षार्थी का निष्कासन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग