ज्योति से छात्रों को लेनी चाहिए प्रेरणा : कुलपति
- चल रहे स्नातकोत्तर क्लास का कुलपति ने किया निरीक्षण
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फारूक अली के द्वारा शनिवार के दिन चल रहे स्नातकोत्तर कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति ने इतिहास, उर्दू , संस्कृत, फिजिक्स, केमिस्ट्री, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी इत्यादि विषयों के चल रहे क्लास रूम का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें उर्दू एवं संस्कृत में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं था। कुलपति ने अध्यक्ष को मोबाइल से छात्रों को बुलाने के लिए निर्देश दिया। राजनीति शास्त्र विषय में डॉक्टर विकास कुमार चौहान का पीजी का फर्स्ट सेमेस्टर का क्लास चल रहा था जहाँ ज्योति कुमारी 200 किलोमीटर दूर से क्लास करने के लिए आती है। यह सुनते ही कुलपति ने ज्योति कुमारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी छात्रों को ज्योति से प्रेरणा लेनी चाहिए। चल रहे क्लासों में छात्रों की सर्वाधिक उपस्थिति फिजिक्स के क्लास में थी। निरीक्षण के दौरान ही रसायन विज्ञान का क्लास ओवर हो चुका था। निरीक्षण में कुलपति के साथ जेपीयू के सीसीडीसी प्रोफेसर हरीश चंद्र भी थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग