बनियापुर में बंदरों के आतंक से दुकानदार परेशान
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। प्रखण्ड के विभिन्न बाजारों में बन्दरों के आतंक से इन दिनों दुकानदार भी परेशान हैं। बताया गया है कि बन्दरों के आतंक से किसान तो परेशान हैं ही, अब प्रखण्ड के चौक-चौराहों पर दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। पहले बंदर दुकान से सामान लेकर भाग जाते थे। लेकिन अब ये बंदर बाजार में लोगों को काट रहे हैं। जिससे लोग दहशत में है। ताजा मामला सहाजितपुर बाजार का है। जहाँ एक मूक बधिर युवक को बंदर ने काट लिया।मानोपली गांव निवासी खुर्शीद बाजार पर सामान की खरीददारी कर रहा था। अचानक एक बंदर ने उसे काट कर घायल कर दिया।जहां घायल का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया। बंदरों का आतंक इतना बढ़ गया है कि दुकानों में रखे सामान भी सुरक्षित नहीं हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग