ढिबरी से झोपड़ी में लगी आग
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में अचानक रात को ढिबरी से आग लग जाने के कारण मालिक राम की पलानी सहित उसमें रखे हजारों की सामग्री जल कर राख हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात्रि में साढ़े दस बजे मालिक राम के पलानी से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। लोग जब तक समझते तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी। हालांकि पलानी में बंधी हुई भैंस किसी तरह उसमें से निकाली गई। लेकिन भैस भी आंशिक रूप से झुलस गई। वहीं पलानी में रखे हुए हजारों रुपये के अनाज, कपड़ा आदि जल कर राख हो गई। जानकारी पाकर क्षेत्रीय राजस्व कर्मचारी हरेंद्र यादव के द्वारा मौके का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन अंचलाधिकारी को सौंपा गया। साथ ही पीड़ित ने भी सीओ से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग