वेतन भुगतान में विलंब को लेकर बीईओ से मिला नगर शिक्षकों का शिष्टमंडल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। परिवर्तनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल संघ के नगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी से बीआरसी भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात किया। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बताया गया कि बार-बार नगर पंचायत शिक्षकों का वेतन विलंब हो जा रहा है। वहीं छुटे हुए शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण आदि विषयों पर भी बीईओ से चर्चा की गई। इस दौरान बीईओ द्वारा शिक्षकों की समस्याओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनके शीघ्र सामाधान कराने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल पर शैलेश कुमार सिंह, सुमन प्रसाद कुशवाहा, सोनू सिंह, सुजीत कुमार, उमेश साह, सुदेश माकन, धीरेंद्र कुमार, निलेश कुमार, शंकर नाथ सिंह, माला देवी गिरधारी सोनी, शशि प्रकाश तिवारी, रितेश प्रसाद, रवि रंजन, कन्हैया चौधरी, गाजी हसन, नसीम अहमद, मंजू देवी, रिचा बाला, इशरत जहां, प्रहलाद महाराज आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग