केस सुलह करने की धमकी देने की डीआईजी से शिकायत
विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। केस सुलह करने की धमकी देने की शिकायत डीआईजी से की गई। इस संबंध में रामपुर पीठाघाट गांव निवासी काजल कुमारी ने आवेदन में कहा कि मेरे ही गांव के लालू कुमार और सुनील राय दोनों तीन-चार माह से मुझे परेशान कर रहे थे। मेरे परिजनों ने उन लोगों को घर वालों से शिकायत किया। जिसके बाद 10 नवंबर 2020 को शराब के नशे में दोनों मेरे घर आए और गलत नियत से मेरा हाथ पकड़ कर मुझे खींच कर ले जाने लगे।विरोध करने पर गाली गलौज व मारपीट की। मैं चिल्लाई तो मेरी बड़ी मां फूलमती देवी उनका लड़का राजकुमार आकर मुझे बचाने का प्रयास किया तो भी उपयुक्त दोनों उन लोगों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया।गड़खा थाना में 11 नवंबर को कांड संख्या 550/20 मेरे पिताजी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई। जिसके बाद दोनों व्यक्ति हमेशा केस उठाने सुलह करने की लगातार धमकी दे रहे हैं।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग