छात्र 8 फरवरी तक ले सकते हैं स्नातकोत्तर में नामांकन
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ उदय शंकर ओझा ने पत्र निर्गत करते हुए सूचित किया है कि स्नातकोत्तर के चौथी लिस्ट के अनुसार नामांकन कराने की अंतिम तिथि 5 फरवरी थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा के कारण भीड़ भाड़ को देखते हुए इस तिथि को विस्तारित कर दिया गया है तथा अब छात्र जिनका चतुर्थ लिस्ट में नाम आया है, वे स्नातकोत्तर में अपना नामांकन 8 फरवरी तक ले सकते हैं। नामांकन के लिए रविवार को भी विभाग एवं महाविद्यालय खुले रहेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग