राशन कार्ड के लिए हंगमा: आरपीटीसी काउंटर पर कर्मचारी नहीं होने से आवेदकों ने किया प्रदर्शन
- बीडीओ ने खुद आवेदन लेकर कराया शांत
गड़खा (सारण)। प्रखंड के पंचायत वार नए राशन और किरासन के लिए पिछले कुछ दिनों से आरपीटीसी काउंटर पर आवेदन ली जा रही है। परंतु अत्यधिक भीड़ होने के कारण शनिवार को कर्मचारी की कम संख्या होने के कारण मीरपुर जुआरा पंचायत के विभिन्न गाँवो से आए सेकड़ो आवेदकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इससे नाराज लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। मीरपुर जुआरा पंचायत से आए संजय मांझी मंजेश माझी बिरेंद्र माझी योगी राय बच्चा लाल राय मनोज राय बिगन राय कांग्रेश महतो मनिका कुमारी देवी,मनु पण्डित आदि ने बताया कि शनिवार को उनका आवेदन जमा करना था परंतु अधिक भीड़ होने के कारण कुछ देर बाद आवेदन ले कर्मी काउंटर बंद करके चले गए। जिसके बाद आवेदकों ने प्रदर्शन शुरू किया सूचना मिलते ही वीडियो मैईनुद्दीन पहुंचे और खुद सभी का आवेदन लेकर 2 घंटे में आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। गड़खा में 23 व पंचायतों की बारी बारी से आवेदन ली जा रही है।जिसमें बाजीतपुर फेरूसा गड़खा हसनपुरा इटवा जलाल बसंत कोठिया कुदरबाधा महम्मदपुर और मीरपुर जिला पंचायत का आवेदन जमा कर ली गई है।
इन पंचायतो का है बाकी:
आठ फरवरी को मिर्जापुर पंचायत का, 9 को मीठेपुर 10 को मौजमपुर 11 को मोतीराजपुर 12 को नराव, 13 को पँचपतिया 15 को पिरौना को 17 को रामपुर 18 को साधपुर 19 को सरगट्टी एवं 20 फरवरी को श्रीपाल बसंत पंचायत के आवेदकों की आवेदन जमा की जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग