कोपा बाज़ार पर विधायक ने किसानों के समर्थन में किया चका जाम
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा बाजार स्थित छपरा सिवान मुख्य पथ को मांझी विधायक डॉ सतेंद्र यादव ने किसानो के समर्थन में चक्का जाम कर समर्थन किया। बताते चलें कि किसानों द्वारा घोषित चक्का जाम के घोषण को लेकर कोपा बाजार के छपरा सिवान मुख्य सड़क विधायक डॉ सतेंद्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ जाम किया एवं किसानों के बिल को लेकर सड़क प्रदर्शन भी किया गया । सड़क जाम होने से यातायात अस्त व्यस्त हो गई। वहीं मौके पर उपस्थित सत्येंद्र यादव, राजू साह, बच्चा यादव के अलावा सैकड़ो अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग