राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षक नई शिक्षा नीति के साथ बच्चों के भविष्य को ईमानदारी से गढ़ने का कार्य करे: समरेंद्र बहादुर सिंह

शिक्षक नई शिक्षा नीति के साथ बच्चों के भविष्य को ईमानदारी से गढ़ने का कार्य करे: समरेंद्र बहादुर सिंह

  • अब शिक्षकों को नहीं लगाना पड़ेगा कार्यालय का चक्कर
  • जगह-जगह चौपाल लगाकर करेंगे उनके समस्याओ को दूर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

अमनौर (सारण) प्रखण्ड के सूरज सावरिया आईटीआई के परिसर में शनिवार को परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के तत्वधान में शिक्षकों का चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जिला के दर्जनों संघीय पदाधिकारी शामिल हुए। चौपाल में शिक्षकों ने कई समस्याओ को रखा, आज भी कई शिक्षकों का लंबित वेतन बकाया है। लंबित मातृत्व अवकाश एवम पितृत्व अवकाश के भुगतान,सेवा पुस्तिका का संधारण,प्रखण्ड में कई शिक्षक बीएड योग्यता धारी बीआरसी, बीआरपी बने हुए है,इसके बावजूद भी  मैट्रिक प्रशिक्षित महिलाओं को अपग्रेड हाई स्कूल में प्रतिनियोजन किया गया है। इसी कड़ी में प्रखण्ड इकाई के संघीय अधिकारी नीरज शर्मा, अजित पांडेय, प्रभात कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार शम्भूनाथ प्रसाद, नीलम देवी, ने जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह व जिला सचिव संजय यादव को अंग वस्त्र फूल के माला पहनाकर स्वागत किया।शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि देश में दोरंगी शिक्षा नीति चलती है।गरीबो के लिए अलग अमीरों के लिए अलग,जिससे देश मे आज भी गरीबी अमीरी की खाई,बनी हुई है।शिक्षकों से आग्रह किया कि यह देश महात्मा गांधी व  बाबा साहब के सपनो का देश है। नई शिक्षा नीति के साथ बिद्यालय में बच्चे के भविष्य को गढे, हम आपकी समस्याओ को दूर करने के लिए तत्पर हु। जिला सचिव संजय राय ने कहा कि सरकार दो रंगी शिक्षा नीति को समाप्त कर एकल शिक्षा लागू करे, सभी अधिकारी नेता के बच्चों का भी पठन पाठन सरकारी स्कूल में अनिवार्य होनी चाहिए,तभी देश शिक्षा के क्षेत्र में विश्व पटल पर अग्रणी होगी।गणित के शिक्षक मो.नौशाद अली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को आनंददायक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करे।ताकि बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा देने में शिक्षकों को कोई कठिनाई ना हो ।इस दौरान जिला प्रवक्ता संजय यादव, मकेर अध्यक्ष निजाम अहमद,परसा के उमेश राय, मांझी के हवलदार मांझी,मढौरा सूर्यदेव सिंह,अजय सिंह चौहान,,नीतू कुमारी,नीलम देवी,पंकज प्रकाश बिकाश कुमार बिद्यार्थी,निर्मल पांडेय,तारिक अनवर अंसारी,अनिल सिंह,प्रीति कुमारी,विष्वकर्मा शर्मा,पुष्पा कुमारी,समेत सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेश्वर सिंह व मंच संचालन नरेंद्र कुमार शर्मा ने किया।