जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी फिरंगी सिंह
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
गड़खा (सारण)। फिरंग सेवा सदन रूपग्राम मिर्जापुर के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी व अन्यतम समाजसेवी फिरंगी सिंह की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत झंडोतोलन व राष्ट्रगान से हुई।तत्पश्चात फिरंगी सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरंगी बाबू सच्चे अर्थों में मानव नहीं महामानव थे।वे आजीवन गरीबों,दलितों,शोषितों व पीड़ितों के लिए संघर्षरत रहे।आज युवा पीढियों को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।समारोह को मुख्य रूप से जिप के पूर्व अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल,सारण जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा कामेश्वर प्रसाद सिंह,अजीत कुमार सिंह,ओमप्रकाश शर्मा,राजेश उपाध्याय,संजय कुमार सिंह,पूर्व सदस्य विजय नारायण सिंह,बीरेन्द्र सिंह,हरेश सिंह,जयप्रकाश सिंह,शिक्षक अम्बुज कुमार झा,आशीष कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता पूर्व विधायक रघुनंदन मांझी व मंच संचालन प्रो डा सुरेश प्रसाद सिंह ग्यानेश्वर ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग