कृषि कानून के विरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी किसान सभा कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन कर NH 722 बाधित किया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर भाकपा किसान सभा अमनौर अंचल इकाई के द्वारा भाकपा अंचल सचिव अवधेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओ ने तीन कृषि कानून के विरुद्ध कटसा चौक पर प्रदर्शन कर यातायात बाधित किया । अंचल सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि कृषि प्रधान देश के किसानों की ऐसी दशा है कि लगभग 70 दिनों से सड़क पर रहने को मजबूर है लेकिन वर्तमान सरकार उनकी मांगो को सुनने के लिए तैयार नहीं है।इस दौरान छपरा-रेवा एनएच 722 मार्ग पर सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी । प्रदर्शनकारियों में जिला सचिव रामबाबू सिंह, अवधेश कुमार, पशुपति सिंह, जुम्मादीन,कृष्णा साह, नंद कुमार गिरि, जयनारायण सिंह, शमशुद्दीन, कुतुबु्दीन, कुमार दर्शनानंद, नज़रे आलम आदि ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कानून किसानों के हित मे नही है । ऐसे में जब तक सरकार इस कानून को वापस नही लेती तबतक किसानों का तीब्र आंदोलन जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग