इंटर परीक्षा के छठे दिन प्रथम पाली में साइंस एवं कॉमर्स के लिए हिंदी तो दूसरे में हुई अर्थशास्त्र की परीक्षा
- कदाचार के आरोप में 3 हुए निष्कासित
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित 2021 की इंटरमीडिएट की परीक्षा के छठे दिन जिले में प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के छात्रों के लिए हिंदी की तो दूसरी पाली में कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। छपरा सदर अनुमंडल में 29227 परीक्षार्थी प्रथम पाली में थे जिसमें 28933 उपस्थित हुए तथा 294 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सदर अनुमंडल से नकल के आरोप में प्रथम पाली में 3 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया।वहीं सोनपुर अनुमंडल में प्रथम पाली में 3455 परीक्षार्थियों में 3414 परीक्षा में सम्मिलित हुए तथा 41 अनुपस्थित रहे। मढ़ौरा अनुमंडल में 3618 परीक्षार्थियों में प्रथम पाली में 35942उपस्थित रहे तथा 23 अनुपस्थित रहे । इस तरीके से प्रथम पाली में जिले में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 36300 थी जिसमें 35942 उपस्थित हुए तथा 358 अनुपस्थित रहे । 3 परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। वहीं द्वितीय पाली के परीक्षा में सदर अनुमंडल में 4078 परीक्षार्थियों में से 3969 उपस्थित रहे तथा 109 अनुपस्थित रहे । सोनपुर अनुमंडल में 531 परीक्षार्थियों में 517 उपस्थित तथा 14 अनुपस्थित रहे एवं मढ़ौरा अनुमंडल में 539 परीक्षार्थियों में से 533 उपस्थित तथा 6 अनुपस्थित रहे। इस तरीके से जिले में तीनों अनुमंडल में द्वितीय पाली में 5148 परीक्षार्थियों में से 5019 उपस्थित रहे 129 अनुपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग